होम सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए कल दाखिल करेंगी नॉमिनेशन, राजस्थान से होने जा रही एंट्री

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 13, 2024 09:01 PM

सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए कल दाखिल करेंगी नॉमिनेशन, राजस्थान से होने जा रही एंट्री

सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए कल दाखिल करेंगी नॉमिनेशन, राजस्थान से होने जा रही एंट्री

सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए कल दाखिल करेंगी नॉमिनेशन, राजस्थान से होने जा रही एंट्री

कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वह बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया का नॉमिनेशन राजस्थान से दायर किया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे। सोनिया के राजस्थान से राज्यसभा जाने की बात कंफर्म हो गई है। इससे पहले यह चर्चा हो रही थी कि वह राजस्थान या हिमाचल प्रदेश से नामांकन दायर कर सकती हैं।

दरअसल, कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के साथ सीट बंटवारा करना है। ऐसे में प्रमुख नेताओं ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर सोमवार को चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन के नाम संभावित उम्मीदवारों में सबसे अहम हैं। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी को राजस्थान या हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। संख्या बल के हिसाब से दोनों प्रदेशों से कांग्रेस को राज्यसभा की एक-एक सीट मिलेगी।

सोनिया ने 2019 के लोकसभा चुनाव को कहा था आखिरी
सोनिया गांधी के इस बार लोकसभा लड़ने की संभावना नहीं है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कहा था कि यह आखिरी बार है, जब वह आम चुनाव लड़ रही हैं। अगर सोनिया गांधी को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया जाता है, तो उनके संसदीय जीवन में पहली बार होगा कि वह उच्च सदन में जाएंगी। सोनिया गांधी 1999 से लोकसभा सदस्य रही हैं। कांग्रेस ने 15 राज्यों की 56 सीट के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है और चुनाव 27 फरवरी को होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)