होम BHU का कैंपस बना रणक्षेत्र, दो हॉस्टलों के बीच जमकर पत्थरबाजी, ड्रोन से निगरानी और भारी फोर्स तैनात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Jan 29, 2026 07:59 PM

BHU का कैंपस बना रणक्षेत्र, दो हॉस्टलों के बीच जमकर पत्थरबाजी, ड्रोन से निगरानी और भारी फोर्स तैनात

शिक्षा का मंदिर कहा जाने वाला बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) का परिसर गुरुवार (29 जनवरी) को अखाड़े में तब्दील हो गया. यहां रुइया हॉस्टल और बिरला हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच भीषण पत्थरबाजी शुरू हो गई.

BHU का कैंपस बना रणक्षेत्र, दो हॉस्टलों के बीच जमकर पत्थरबाजी, ड्रोन से निगरानी और भारी फोर्स तैनात

वाराणसी: शिक्षा का मंदिर कहा जाने वाला बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) का परिसर गुरुवार (29 जनवरी) को अखाड़े में तब्दील हो गया. यहां रुइया हॉस्टल और बिरला हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच भीषण पत्थरबाजी शुरू हो गई. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर भारी पुलिस फोर्स, पीएसी (PAC) और आरआरएफ (RRF) को तैनात करना पड़ा. इस हिंसक झड़प में एक छात्र के घायल होने की खबर है, जिसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है.

जन्माष्टमी के विवाद ने पकड़ी आग

काशी जोन के पुलिस उपायुक्त (DCP) गौरव बंसवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस बवाल की जड़ें पुरानी हैं. दरअसल, रुइया और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच जन्माष्टमी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. उसी पुराने विवाद ने आज फिर तूल पकड़ लिया और दोनों गुट आपस में भिड़ गए. पुलिस को जैसे ही पत्थरबाजी की सूचना मिली, तत्काल भारी फोर्स मौके पर भेजी गई, जिसके बाद उपद्रवी छात्र वहां से भाग निकले.

ड्रोन से 'आसमान' से नजर, कमरों में सर्च ऑपरेशन

उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने अब टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हॉस्टलों की छतों की निगरानी 'ड्रोन' कैमरों से की जा रही है ताकि यह देखा जा सके कि वहां ईंट-पत्थर तो जमा नहीं किए गए हैं. घायल छात्र ने पूछताछ में कुछ ऐसे नामों का खुलासा किया है जो यूनिवर्सिटी के 'पूर्व छात्र' हैं और अवैध रूप से हॉस्टल में रह रहे हैं.

अवैध छात्रों की खैर नहीं, सील होंगे कमरे

डीसीपी ने सख्त लहजे में कहा कि "प्रॉक्टोरियल बोर्ड एक-एक कमरे की तलाशी ले रहा है. यदि कोई अनाधिकृत छात्र पाया जाता है तो उसको यहां से निकालकर कमरे को सील किया जाएगा." फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चार थानों की फोर्स के साथ-साथ काशी जोन के सभी आला अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. प्रॉक्टोरियल बोर्ड के जवान भी लगातार मार्च कर रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)