होम भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जातियों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी- प्रभुनाथ चौहान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 21, 2021 08:20 PM

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जातियों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी- प्रभुनाथ चौहान

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जातियों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी- प्रभुनाथ चौहान

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जातियों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी- प्रभुनाथ चौहान

भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर जनपद में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन सरस्वती इंटर कॉलेज नाहरपुर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष के.बी.सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ी जातियों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी है।

भाजपा सरकार में पिछड़े समाज के उत्थान एवं विकास के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में पिछड़ी जातियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिछड़े वर्ग की सर्वाधिक जातियां भाजपा को समर्थन कर रही हैं और एक बार फिर उत्तर प्रदेश में हम पिछड़ी जातियों के समर्थन से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ने कहा कि पिछड़ों का सम्मान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम एवं जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी "सबका साथ सबका विकास" के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। आम जनमानस की खुशहाली गरीब,मजदूर,नौजवान,महिला, किसान सभी के सर्वांगीण विकास के लिये भाजपा सरकार तत्पर है। सम्मेलन का संचालन पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रकाश यादव ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक जी एम सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)