होम PM Modi Varanasi Visit: काशी से दुनिया को संदेश, योगी बोले- मोदी हैं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने 2200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करते हुए..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने 2200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के करीब 9.7 करोड़ किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं।" उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी की उपस्थिति सावन के इस पावन माह में काशीवासियों के लिए गौरव की बात है।
योगी ने आगे कहा, "पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत के सामर्थ्य और शक्ति का एहसास किया है। पहलगाम के अपराधियों को मिट्टी में मिलाकर, दुश्मन के घर में घुसकर उनका खात्मा करने की हिम्मत यह नया भारत रखता है।"
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज भारत में दिव्यांगजन भी खुद को सशक्त महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का वितरण भी कार्यक्रम का अहम हिस्सा रहा।
सीएम योगी ने कहा, "पिछले 11 वर्षों में दुनिया के चार दर्जन से अधिक देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। लोक कल्याण और विश्व कल्याण के लिए उनकी दूरदर्शिता को आज पूरी दुनिया स्वीकार करती है। यह काशी का सौभाग्य है कि भारत की संसद में उसका प्रतिनिधित्व स्वयं प्रधानमंत्री कर रहे हैं।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।