होम आजम खान पर टूटा दुखों का पहाड़, भाभी का इंतकाल, बेटे अब्दुल्लाह समेत 4 घंटे की परोल की मांग
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आजम खान की सगी भाभी सलमा शहनाज (पत्नी शरीफ खां) का सोमवार (15 दिसंबर, 2025) को इंतकाल हो गया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आजम खान की सगी भाभी सलमा शहनाज (पत्नी शरीफ खां) का सोमवार (15 दिसंबर, 2025) को इंतकाल हो गया।
इस दुखद संदर्भ में, परिजनों ने उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर जिला प्रशासन से मांग की है कि सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को भाभी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 4 घंटे की परोल दी जाए। पिता-पुत्र दोनों इस समय रामपुर की जिला जेल में निरूद्ध हैं।
परिजनों ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में मांग की है कि आजम खान और अब्दुल्लाह आजम खान को उनकी भाभी/ताई के अंतिम दर्शन और दफन में शामिल होने दिया जाए, जिसे उन्होंने 'वैधानिक अधिकार' बताया है।
यह पत्र आजम खान के परिजन फरहान अली ने लिखा है। अब रामपुर प्रशासन के फैसले का इंतजार है कि वह सपा नेता और उनके बेटे को परोल की अनुमति देता है या नहीं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।