होम संसद मार्च में लाठीचार्ज पर असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार को घेरा, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Jul 21, 2026 03:43 PM

संसद मार्च में लाठीचार्ज पर असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार को घेरा, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

CJP के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी सरकार की आलोचना करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए।

संसद मार्च में लाठीचार्ज पर असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार को घेरा, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

CJP के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी सरकार की आलोचना करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संसद मार्च के दौरान जो कुछ हुआ, वह बेहद गलत था और सरकार को पहले ही प्रदर्शनकारियों से बातचीत करनी चाहिए थी।

सोमवार को हुए संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान लाठीचार्ज और अन्य पुलिस कार्रवाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

'कल जो हुआ वो बहुत गलत हुआ' - ओवैसी

मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "कल जो हुआ वो बहुत गलत हुआ है." उन्होंने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पहले भी लाल किले पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली थी।

ओवैसी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध प्रदर्शनों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय हुई घटनाओं को लोगों को याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, "सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान जो हुआ वो शायद अब आप लोग भूल रहे हैं. उन वीडियो को अब जनता को फिर से दिखाना चाहिए."

जामिया हिंसा का किया जिक्र

असदुद्दीन ओवैसी ने अपने बयान में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की घटनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस विश्वविद्यालय परिसर में दाखिल हुई थी और लाइब्रेरी तथा कैंटीन में छात्रों के साथ मारपीट की गई थी।

उन्होंने दावा किया कि उस दौरान एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई थी।

जेपी नड्डा की मुलाकात पर भी उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा CJP पदाधिकारियों से मुलाकात किए जाने पर भी ओवैसी ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब विरोध प्रदर्शन कई सप्ताह से जारी था, तो सरकार ने बातचीत की पहल पहले क्यों नहीं की।

ओवैसी ने कहा कि सरकार को शुरुआत में ही छात्रों से संवाद करना चाहिए था। उनके अनुसार पूरे घटनाक्रम में प्रशासनिक स्तर पर गंभीर मिस मैनेजमेंट देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि सोमवार शाम के वायरल वीडियो देखकर कोई भी समझ सकता है कि प्रदर्शनकारियों के साथ किस तरह की मारपीट हुई। ओवैसी ने यह भी बताया कि वह सांसद चंद्रशेखर से भी मुलाकात कर चुके हैं, जो छात्रों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)