होम अमेरिकी संसद भवन के पास ट्रक में विस्फोटक होने की सूचना की जांच कर रही पुलिस
अमेरिकी संसद भवन के पास ट्रक में विस्फोटक होने की सूचना की जांच कर रही पुलिस
अमेरिकी संसद भवन के पुस्तकालय के बाहर बृहस्पतिवार को एक पिक-अप ट्रक में संभवत: विस्फोटक होने की सूचना की पुलिस जांच कर रही है और इमारत के आसपास के इलाके को खाली कराया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसी के दो अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को यह जानकारी दी। अमेरिकी संसद भवन की पुलिस ने कहा कि अधिकारी संसद के पुस्तकालय के पास संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे हैं। यह इमारत संसद भवन एवं उच्चतम न्यायालय के समीप है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।