होम राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jul 22, 2021 09:19 PM

राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान

राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान

राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: कोरोना के कारण बंद हुए स्कूल एक बार फिर खुलने की तैयारी में हैं। इस बीच राजस्थान सरकार ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। देर शाम हुई कैबिनेट की बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार, राजस्थान में 2 अगस्त से प्रदेशभर के स्कूल खोलने पर निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही कंप्यूटर अनुदेशक की भर्ती को नियमित जारी करने संबंधी निर्णय लिए गए।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को लेकर बुधवार को राजस्थान सरकार ने बड़ा ऐलान किया। शिक्षा विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 24 जुलाई 2021 शाम 4 बजे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग का परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चैयरमैन डॉ. डी.पी. जारोली भी मौजूद रहेंगे।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम भी इसी महीने जारी किया जा सकता है। रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Rajeduboard.Rajasthan.Gov.In और Rajresults.Nic.In पर जारी किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर सरकार ने 2 जून को अहम फैसला लेते हुए इन्हें रद्द कर दिया था। कहा गया था कि यदि कोई विद्यार्थी मार्किंग से खुश नहीं होगा, तो उसे परीक्षा बाद में सामान्य हालात आने पर देने की इजाजत पर भी विचार किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार, कक्षा 12वीं के अंकों का निर्धारण कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2019 में प्राप्तांक का 40 प्रतिशत, कक्षा 11 का 20 प्रतिशत और कक्षा 12 का वेटेज 20 प्रतिशत रहेगा। सत्रांका का वेटेज पहले की तरह 20 प्रतिशत रहेगा। 10वीं कक्षा का परिणाम कक्षा 8 और कक्षा 9 और कक्षा 10 में आयोजित परीक्षाओं के परिणामों पर आधारित होगा। इस रिजल्ट में 8वीं कक्षा के फाइनल एग्जाम को 45 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। जबकि 25 प्रतिशत वेटेज कक्षा 9 के फाइनल एग्जाम को दी जाएगी और 10वीं कक्षा को 10 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)