होम क्या नंदीग्राम विधानसभा सीट के वोटों की गिनती फिर से होगी? कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई कल

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 13, 2021 08:32 PM

क्या नंदीग्राम विधानसभा सीट के वोटों की गिनती फिर से होगी? कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई कल

क्या नंदीग्राम विधानसभा सीट के वोटों की गिनती फिर से होगी? कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई कल

क्या नंदीग्राम विधानसभा सीट के वोटों की गिनती फिर से होगी? कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई कल

कोलकाता. नंदीग्राम विधानसभा में वोटों की फिर से गिनती को लेकर दायर याचिका पर कलकत्ता उच्च न्यायालय बुधवार को सुनवाई करेगी. नंदीग्राम सीट केस की सुनवाई जस्टिस शम्पा सरकार करेंगी. दरअसल, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने अपनी याचिका में भाजपा विधायक अधिकारी पर जन प्रतिनिधि कानून, 1951 की धारा 123 के तहत भ्रष्ट आचरण अपनाने का आरोप लगाया है. बनर्जी ने याचिका में दावा किया कि मतगणना प्रक्रिया में विसंगतियां थीं.

 

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर कभी सहयोगी रहे भाजपा के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं. मतगणना के दिन दो मई को तृणमूल कांग्रेस ने मतगणना प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए दोबारा मतों की गिनती करने की मांग की थी, लेकिन आयोग ने उनकी मांगों को मानने से इनकार कर दिया था.


 

नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी 1,956 मतों से विजयी हुए थे. शुभेंदु अधिकारी को 1,10,764 मत मिले थे, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी बनर्जी के पक्ष में 1,08,808 मत पड़े थे. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक 6227 मतों के साथ माकपा की मीनाक्षी मुखर्जी तीसरे स्थान पर रहीं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)