होम उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का हो रहा है चीरहरण : प्रियंका गांधी

Alert Star Digital Team Jul 8, 2021 07:58 PM

उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का हो रहा है चीरहरण : प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का हो रहा है चीरहरण : प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का हो रहा है चीरहरण : प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कुछ स्थानों पर हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया है कि कानून-व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है।

उन्होंने हिंसा का एक वीडिया साझा करते हुए ट्वीट किया, ''पीएम साहब और सीएम साहब, इसके लिए भी बधाई दीजिए कि उप्र में आपके कार्यकर्ताओं ने कितनी जगह गोलीबारी और पत्थरबाजी की, कितने लोगों का पर्चा लूटा, कितने पत्रकारों को पीटा और कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की।''

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, ''कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर, लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है।'' उल्लेखनीय है कि सीतापुर जिले के कसमंडा में प्रखंड (ब्लाक) प्रमुख चुनाव के नामांकन के समय बृहस्पतिवार को दो दलों के समर्थकों के बीच गोलीबारी से एक व्यक्ति घायल हो गया।

उधर, कन्नौज से मिली खबर के मुताबिक बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई और जिले के सभी आठ ब्लॉक में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। हालांकि इसके बाद भी कन्नौज, तालग्राम, गुगरापुर में हंगामे की स्थिति बन गयी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)