होम यूपीः मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच सीएम योगी ने की राज्यपाल से मुलाकात

Alert Star Digital Team May 27, 2021 09:21 PM

यूपीः मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच सीएम योगी ने की राज्यपाल से मुलाकात

यूपीः मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच सीएम योगी ने की राज्यपाल से मुलाकात

यूपीः मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच सीएम योगी ने की राज्यपाल से मुलाकात

सियासी उठापठक और कोरोना संकट के बीच यूपी सरकार में बड़े फेरबदल की संभावना बन रही है। इन अटकलों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपने मध्य प्रदेश के दौरे को निरस्त कर लखनऊ पहुंची। योगी कैबिनेट में बदलाव की चर्चा के बीच इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, जबकि मौजूदा डिप्टी सीएम केशव मौर्या वापस संगठन में भेजे जा सकते हैं।

प्रवक्ता ने कहा, "सीएम ने शाम को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें एक किताब भेंट की।" उन्होंने इसे शिष्टाचार मुलाकात करार दिया।

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में मिली हार और कोरोना के बाद बने माहौल के कारण योगी सरकार में बदलाव की चर्चा है। भाजपा की चिंता अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर है। चुनाव में महज आठ महीने का समय बाकी है। उससे पहले सरकार और संगठन में व्यापक सुधार किये जाने हैं।

सूत्रों का कहना है कि एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, जबकि मौजूदा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने की संभावना है। 2017 में 19 मार्च को सरकार गठन के बाद 22 अगस्त 2019 को यूपी की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया था तब उनके मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे। कोरोना के चलते तीन मंत्रियों का निधन हो चुका है। नियम के मुताबिक यूपी में कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 60 तक हो सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)