होम Swara Bhasker ने इजराइल को बताया आतंवादियों का देश, लोग बोले-मैडम खुद ही टेररिस्ट हैं !
Swara Bhasker ने इजराइल को बताया आतंवादियों का देश, लोग बोले-मैडम खुद ही टेररिस्ट हैं !
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ देश के अहम मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। अक्सर स्वरा बेबाक अंदाज में अपनी बातों को सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट करती है। हालांकि कई बार वो बेबाकी के चलते विवादों में भी फंस जाती हैं। एक फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। स्वरा के एक बयान की वजह से वो यूज़र्स के निशाने पर आ गई हैं। वजह है स्वरा भास्कर द्वारा इजरायल और फलस्तीन मामले पर किया गया सोशल मीडिया पोस्ट (Swara Troll Over Calling Israel A Terrriost State) ।
दरअसल इजराइल और फलस्तीन के संघर्ष से सब वाकिफ हैं। दशकों से दोनों देशों में झड़प होती रहती है। दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से पूरी दुनिया ने इजरायल और फलस्तीनियों के बीच कड़वा संघर्ष देखा है । हाल ही में शुरू हुई हिंसा अब दोनों तरफ से रॉकेट और हवाई हमलों में बढ़ गई है । विवाद का मुख्य मुद्दा अल-अक्सा में समारोहों को सीमित करने की इजरायल की कोशिश और यरुशलम के शेख जराह में जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद है ।
इसी बीच अब इजरायल और फलस्तीन के संघर्ष को लेकर स्वरा ने अपने ट्वीट के जरिये अपनी राय रखी है। लेकिन स्वरा की राय उनपर ही भारी पड़ती नजर आई। स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा- 'इजरायल एक रंगभेद करने वाला राष्ट्र है, इजरायल एक आतंकवादी राष्ट्र है, #AlAqsa #FreePalestine'।
इतना ही नहीं उन्होंने एक और ट्विट में लिखा- '#Palestine और फलस्तीनियों के लिए न्याय की पहल सिर्फ इस्लामिक पहन नहीं है... या फिर ये सिर्फ इस्लामिक होना नहीं चाहिए... ये सबसे पहले साम्राज्यवाद विरोधी, औपनिवेशिक विरोधी, रंगभेद विरोधी पहल है और इसलिए ये हम सभी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए, नॉन मुस्लिम्स के लिए भी'।
उनके ऐसे ट्वीट देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद भी स्वरा नहीं रुकी और उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "प्रिय इसराइल. यदि भारतीय दक्षिणपंथी आपका समर्थन कर रहा है... तुम्हें पता है कि तुम कुछ गलत कर रहे हैं! लानत गलत है। वहीं उनके इस कमेंट पर भी लोग ट्रोल किए जा रहे हैं।

दूसरी तरफ यूज़र्स भी उन्हें लगातार निशाने पर ले रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा- 'अरे चाची जी प्रणाम, अब क्यों भारत के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने वाले मित्र देश को कोस रही हैं और कश्मीर मुद्दे पर हमेशा पाकिस्तान का साथ देने वाले फिलिस्तीन का पक्ष ले रही हैं? कभी तो अपने देश को अपने राजनीतिक हित से ऊपर रखो। पर आपसे ये उम्मीद कुछ ज्यादा है'।

एक और ने लिखा - स्वरा तो खुद साइलेंट आतंकवादी है। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर को लेकर कई तरह के मीम बन रहे हैं। कई लोगों स्वरा से कहते दिखे कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी के साथ पोस्ट करना चाहिए था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।