होम हनुमान जयंती 27 अप्रैल को है, इस दिन बन रहे हैं दो शुभ योग, ऐसे करें बजरंगबली को प्रसन्न

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 23, 2021 09:52 PM

हनुमान जयंती 27 अप्रैल को है, इस दिन बन रहे हैं दो शुभ योग, ऐसे करें बजरंगबली को प्रसन्न

हनुमान जयंती 27 अप्रैल को है, इस दिन बन रहे हैं दो शुभ योग, ऐसे करें बजरंगबली को प्रसन्न

 हनुमान जयंती 27 अप्रैल को है, इस दिन बन रहे हैं दो शुभ योग, ऐसे करें बजरंगबली को प्रसन्न

27 अप्रैल मंगलवार को पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. इस दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा. इस बार हनुमान जयंती पर विशेष योग का निर्माण भी हो रहा है.

Hanuman Jayanti 2021 Date: राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव 27 अप्रैल को मनाया जाएगा. हिंद पंचांग के अनुसार इस दिन चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि है. यह दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन विधि पूर्वक व्रत रखने और पूजा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, और जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है. हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा गया है. जिन लोगों के जीवन में शिक्षा, व्यापार, करियर, सेहत या फिर किसी भी प्रकार की परेशानी या बाधा बनी हुई है तो इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से राहत मिलती है.

हनुमान जयंती पर शुभ योग का निर्माण
इस वर्ष हनुमान जयंती पर दो विशेष योग का निर्माण हो रहा है. इन योगों में बजरंगबली की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त किया जा सकता है. 27 अप्रैल को पंचांग के अनुसार सिद्धि और व्यतीपात नामक योग का निर्माण हो रहा है. सिद्धि योग शाम 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगा.

हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ: 26 अप्रैल, दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से.
पूर्णिमा तिथि का समापन: 27 अप्रैल, रात्रि 9 बजकर 01 मिनट पर.

शनि देव और मंगल ग्रह की करें शांति
हनुमान जयंती पर जिन लोगों की जन्म कुंडली में शनि देव और मंगल ग्रह अशुभ फल दे रहे हैं तो वे लोग इस दिन हनुमान जी की पूजा से इन ग्रहों की अशुभता को दूर कर सकते हैं. हनुमान जी को शनि देव ने वचन दिया है कि वे हनुमान भक्तों को परेशान नहीं करेंगे. इसलिए शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान हनुमान जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है.

हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें
हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा और सुदंरकांड का पाठ करने से उत्तम फल प्राप्त होते हैं. इस दिन नियमों का विशेष पालन करना चाहिए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)