होम यूं ही नहीं हैं पार्टी के बड़े स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
यूं ही नहीं हैं पार्टी के बड़े स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं. बीजेपी के अकेले मुख्यमंत्री हैं, जो बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. एक तरफ बिहार चुनाव में प्रत्याशियों के बीच उनकी डिमांड है, तो वहीं, उत्तर प्रदेश में हो रहे सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही संभाल रखी है.
जहां प्रचार किया पार्टी को मिली जीत
2017 में योगी आदित्यनाथ जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, उसके बाद से जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए, वहां योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार के लिए पार्टी ने भेजा. ज्यादातर राज्यों में जिन सीटों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया, वहां पार्टी को जीत मिली. योगी आदित्यनाथ की डिमांड चुनाव में कितनी रहती है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सुदूर केरल में जब विधानसभा के चुनाव हुए तो भी योगी आदित्यनाथ ने वहां पर चुनावी जनसभाएं की. इतना ही नहीं जब तेलंगाना में विधानसभा के चुनाव हुए, योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक के तौर पर वहां गए.
बिहार में धुआंंधार रैलियां
अब बिहार में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं, तो भी योगी आदित्यनाथ बीजेपी के अकेले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें बिहार में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बिहार में चुनाव प्रचार का शंखनाद किया और कैमूर जिले और रोहतास जिले में चुनावी रैलियां की. वहीं, बुधवार को भी उनकी जनसभाएं बिहार में होनी है. 6 दिनों में कुल 18 चुनावी रैली योगी आदित्यनाथ बिहार में करेंगे. पार्टी के नेता कह रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री हैं और प्रदेश में जो विकास के काम हुए हैं, कानून व्यवस्था को बेहतर करने का काम है, वह एक बड़ी वजह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव प्रचार के लिए जिम्मेदारी देती है.
साल 2018 में देश के 5 राज्यों में जो विधानसभा के चुनाव हुए तो भी चाहे वह राजस्थान रहा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तेलंगाना रहा हो, हर जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए गए. साल 2019 में हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव हो रहे थे तो उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उपचुनाव हो रहे थे. मुख्यमंत्री जहां यूपी में चुनाव में प्रचार कर रहे थे तो वहीं महाराष्ट्र और हरियाणा में भी धुआंधार प्रचार किया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।