होम उत्तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 19, 2020 08:44 PM

उत्तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, दिन के समय चटख धूप गर्मी का भी अहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के बाद प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान घटने लगेगा। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरे का असर भी बढ़ेगा।

प्रदेश में अक्टूबर का तीसरा सप्ताह भी समाप्त होने को है, लेकिन दिन के समय बढ़ा हुआ तापमान गर्मी का एहसास करा रहा है। ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। अब जल्द इसमें गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, बुधवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

इसी के साथ मैदानी इलाकों में कोहरे और पहाड़ों में पाले का असर बढ़ सकता है। मैदानी इलाकों में स्मॉग का असर उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने लगा है। अब यहां स्मॉग का असर भी दिखने लगा है। धुएं (स्मोक) और कोहरे (फॉग) के मिश्रण को स्मॉग कहा जाता है। जो पंजाब, हरियाणा और पंजाब में किसानों के खेतों में पराली जलाने के कारण उत्तराखंड की ओर भी बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान के निदेशक के अनुसार, मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ धुआं जमा होने से स्मॉग की चादर बिछने लगी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)