होम कोरोना पर भारी फेस्टिव सीजन?, जानिए क्या कह रहे हैं बिक्री के शुरुआती संकेत
कोरोना पर भारी फेस्टिव सीजन?, जानिए क्या कह रहे हैं बिक्री के शुरुआती संकेत
कोरोना संकट के बाद उद्योग जगत की पूरी उम्मीद त्योहारी सीजन पर टिकी हुई हैं। मार्च से लेकर मई तक लॉकडाउन के असर कारोबार को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि त्योहारों से पहले कोरोना के नए मामलों की संख्या में गिरावट से लोगों का डर कुछ कम हुआ है, और एक बार फिर फेस्टिव मूड दिखने लगा है। इसके संकेत कंपनियों की तरफ से मिल रहे शुरुआती जानकारियों से मिल रहे हैं। जानकारों की माने तो इतने समय से खरीदारी टलने का भी असर इस फेस्टिव सीजन में देखने को मिल रहा है। वहीं सोशल डिस्टेंसिग की वजह से ऑनलाइन शॉपिंग में तेज उछाल के संकेत हैं। मोबाइल फोन, कार, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स सभी तरफ से बेहतर खरीदारी की खबरें सामने आ रही हैं। जानिए कंपनियों के क्या रहे शुरुआती संकेत
अमेजन इंडिया
ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन इंडिया की 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल' की शुरुआत भी काफी अच्छी रही है। कंपनी ने कहा कि इस सेल के शुरुआती 48 घंटों में उसके मंच पर 1.1 लाख विक्रेताओं को ऑर्डर मिले हैं, ये 7 साल का रिकॉर्ड है। खास बात यह है कि ज्यादातर ऑर्डर देश के छोटे शहरों से आए हैं। अमेजन की 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल' 17 अक्टूबर को शुरू हुई है। यह त्योहारी सीजन तक चलेगी।
फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट के मुताबिक उसने सेल के शुरुआती 2 दिनों में ही पिछले साल के 6 दिनों के बराबर सामान बेचा है। 18 अक्टूबर तक मिली जानकारी के मुताबिक करीब 10 हजार कारोबारियों का कारोबार लाख की सीमा को पार कर चुका है। वहीं 70 से ज्यादा कारोबारियों का कारोबार करोड़ों में पहुंच चुका है।
मिंत्रा
मिंत्रा बिग फैशन फेस्टिवल के पहले दिन पिछले साल के मुकाबले 100 फीसदी ज्यादा रिस्पॉन्स मिला है। फेस्टिवल के पहले ही दिन यहां 1.4 करोड़ खरीददारों की भीड़ देखने को मिली। ये फेस्टिवल 22 अक्टूबर तक चलेगा। रविवार तक 15 लाख ग्राहक यहां से खरीददारी कर चुके हैं। 45 लाख चीजों की बिक्री हुई है। पहले ही दिन बच्चों की पोशाकों में 150 फीसदी, ब्यूटी और पर्सनल केयर में 100 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई। मिंत्रा के सीईओ अमर नागराम ने कहा, "हमारे बिग फैशन फेस्टिवल की धमाकेदार शुरूआत हुई है। शुरूआती बारह घंटों में 12 लाख लोगों ने खरीददारी की है, जो इसे मिंत्रा में आज तक का सबसे बड़ा फेस्टिव इवेंट बनाता है। बिग फैशन फेस्टिवल में दो लाख नए ग्राहकों के साथ हम इतनी अभूतपूर्व प्रतिक्रिया के लिए बेहद खुश हैं।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।