होम चिराग को लेकर नीतीश के जिद्ध से BJP पशोपेश में, मोदी कैबिनेट में शामिल पर साधी चुप्पी
चिराग को लेकर नीतीश के जिद्ध से BJP पशोपेश में, मोदी कैबिनेट में शामिल पर साधी चुप्पी
बिहार में विधानसभा चुनाव लगातार दिलचस्प होती जा रही है। जदयू और लोजपा में तीखा वार-प्रहार के बीच बीजेपी की उलझनें भी बढ़ती जा रही है। तो वहीं नीतीश की पार्टी जदयू ने बीजेपी पर मोदी सरकार में चिराग पासवान की एन्ट्री पर रोक लगाने की मांग तेज कर दी है। तो दूसरी तरफ महागठबंधन भी नीतीश की चौतरफा घेराबंदी शुरु कर दी है। हालांकि नीतीश कुमार के लिये संतोष की बात है कि एनडीए की सबसे बड़ी सहयोगी जुबानी ही सही जदयू के साथ मजबूती से टिकी हुई है।माना जा रहा है कि बीजेपी ने चिराग पासवान की पार्टी को वोटकटवा तक कह दिया है जिससे नीतीश की नाराजगी को दूर किया जा सकें। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया है कि बिहार विधानसभा में एनडीए की सरकार बनने पर नीतीश ही सीएम बनेंगे।भले ही बीजेपी को ज्यादा सीट भी आ जाए। लेकिन बीजेपी पर ताजा दवाब जदयू ने चिराग के सख्त तैवर को देखते हुए बनाया है। जिसके तहत रामविलास के निधन से खाली सीट पर चिराग को शामिल नहीं करने का दवाब भी बना दिया है। साथ ही रामविलास पासवान की खाली राज्यसभा सीट पर भी संदेश साफ कर दिया है कि लोजपा को समर्थन नहीं किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।