होम राजस्थान में कोरोना वायरस से 15 और मरीजों की मौत, 2010 नये मामले
राजस्थान में कोरोना वायरस से 15 और मरीजों की मौत, 2010 नये मामले
राजस्थान में कोरोना वायरस से शुक्रवार को 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों का कुल आंकड़ा 1,723 तक पहुंच गया। राज्य में इस महामारी के 2,010 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,69,289 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और मरीजों की मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1,723 हो गयी। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 346, जोधपुर में 163, बीकानेर में 127, अजमेर में 124, कोटा में 111, भरतपुर में 88 व पाली में 73 मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,46,185 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 2,010 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,69,289 हो गयी जिनमें से 21,381 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 394, जोधपुर में 302, बीकानेर में 265, कोटा में 89, अलवर में 84, उदयपुर में 77, सीकर में 74, भरतपुर में 66, चूरू में 63 नये संक्रमित शामिल हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।