होम कल से ट्रैक पर आएगी डबलडेकर, अब आधे घंटे पहले तक करा सकेंगे रिजर्वेशन
कल से ट्रैक पर आएगी डबलडेकर, अब आधे घंटे पहले तक करा सकेंगे रिजर्वेशन
उत्तर-पश्चिम रेलवे की सबसे पॉपुलर ट्रेनों में से एक जयपुर-दिल्ली सराय राेहिल्ला एसी डबलडेकर कल से ट्रैक पर आ जाएगी. ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को दिल्ली आवागमन में राहत मिलेगी. इसके अलावा कल से रिजर्वेशन में भी नई शुरुआत होने जा रही है. अब ट्रेन का कन्मर्शेन चार्ट ट्रेन की रवानगी से आधा घंटा पहले तक बनेगा, यानी तब तक ट्रेन में रिजर्वेशन करवा पाना संभव होगा. रेलवे प्रशासन दिवाली से पहले 200 यात्री ट्रेनें चला सकता है. इनमें से हाल ही रेलवे प्रशासन ने 39 ट्रेनों का संचालन किए जाने की मंजूरी दी है. उत्तर-पश्चिम रेलवे को भी 2 ट्रेनें चलाने की मंजूरी मिली है. जिसमें सबसे महत्वूर्ण जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच संचालित होने वाली डबल डेकर एसी स्पेशल ट्रेन है.
6 माह बाद कल से फिर शुरू होगा इस ट्रेन का संचालन:
दरअसल ये ट्रेन कोरोना से पहले 150 प्रतिशत से भी अधिक ऑक्युपेंसी पर दौड़ रही थी. करीब छह महीने बाद शनिवार से इस ट्रेन का संचालन फिर शुरू होगा. इस ट्रेन में भी रेलवे स्पेशल किराया वसूल करेगा. जो कि तत्काल किराए के लगभग बराबर होगा. इस ट्रेन के संचालन से जयपुरवासियों को दिल्ली से आगे कई कनेक्टिंग ट्रेनें मिल सकेंगी. शनिवार से रेलवे ने अपने रिजर्वेशन सिस्टम में भी बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत अब यात्रियों को आधे घंटे पहले तक भी ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट उपलब्ध होगा.
बाड़मेर से यशवंतपुर के लिए भी होगी ट्रेन संचालित:
दरअसल कोरोना के चलते रेलवे ने करंट रिजर्वेशन की समय सीमा को 30 मिनट से बढ़ाकर चार घंटे कर दिया था. लेकिन अब जरूरत को देखते हुए रेलवे ने इसे फिर आधा घंटे पहले तक कर दिया है. यानी अब यात्री ट्रेन के रवाना होने से आधे घंटे पहले तक भी ऑफलाइन और ऑनलाइन टिकट ले सकेंगे. ऐसे में यह सुविधा यात्रियों को शनिवार से डबल डेकर ट्रेन में भी मिलेगी. डबल डेकर के अलावा रेलवे प्रशासन 16 अक्टूबर से बाड़मेर से यशवंतपुर के लिए भी ट्रेन संचालित करने लगेगा.
यह रहेगा डबल डेकर ट्रेन का रूट और शेड्यूल:
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।