होम पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई से भड़की बीजेपी
पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई से भड़की बीजेपी
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को बीजेपी नेता की कथित तौर पर हत्या को लेकर नबन्ना चलो आंदोलन (Nabbano Cholo Agitation) के तहत प्रदेशभर में प्रदर्शन किए. बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. पार्टी ने आरोप लगाया है कि कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कैमिकल का छिड़काव भी किया. पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाई से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) नाराज हो गए हैं.
ममता सरकार पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की पिटाई, उन पर देशी बम फेंकना और विरोध मार्च पर वाटर कैनन का बलपूर्वक प्रयोग ममता बनर्जी की हताशा को दर्शाता है क्योंकि वह जानती हैं कि सत्ता में उनके दिन गिनती के बचे हैं. जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, 'ममता बनर्जी की सरकार ने भले ही पिछले वाम शासन की तुलना में बेहतर काम किया है लेकिन उनके शासनकाल में राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ क्रूरता और राजनीतिक हिंसा में वृद्धि हुई है. बंगाल उनके शासन के तहत जल रहा है, जो हिंसक तत्वों का संरक्षण करता है.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।