होम पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने शाम करीब साढ़े छह बजे भीषण गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागकर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया। अंतिम खबर मिलने तक नौशेरा सेक्टर में दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।