होम कोरोना संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप की हालात ज्यादा थी खराब, वाइट हाउस ने स्वीकार किया सच
कोरोना संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप की हालात ज्यादा थी खराब, वाइट हाउस ने स्वीकार किया सच
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कोरोना से पीड़ित हैं. उनकी पत्नी मेलानिया भी इसकी जद में हैं. डोनाल्ड ट्रंप की स्थिति कैसी है इसपर दो दिन बाद वाइट हाउस ने कहा कि उनकी सेहत ज्यादा खराब है. वाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडीजो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालत शुक्रवार को जितनी बताई गई थी उससे ज्यादा खराब थी.
मीडीजो ने फॉक्स न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को अब बुखार नहीं है. उनके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी पहले से ज्यादा है. शुक्रवार सुबह हम वास्तव में चिंतित थे. उन्हें तेज बुखार भी था ऑक्सीजन स्तर भी तेजी से गिरा था. बावजूद इसके राष्ट्रपति ट्रंप खड़े थे टलह रहे थे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।