होम निशानेबाज श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल
निशानेबाज श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल हो गईं हैं। श्रेयसी नेशनल शूटर हैं, पिता के निधन के बाद उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं। श्रेयसी सिंह ने दिल्ली में भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। खबरों कग्े अनुसार भाजपा श्रेयसी सिंह को इस बार बिहार विधानसभा के चुनावी 'रण' में भी उतार सकती है। काफी दिनों से श्रेयसी सिंह को राजनीति में कदम रखने की चर्चा थी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह आरजेडी में शामिल होंगी। श्रेयसी नेशनल शूटर हैं। 2018 के राष्ट्र मंडल खेलों में वह स्वर्ण पदक जीती थीं। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। श्रेयसी सिंह की मां पुतुल देवी बांका से चुनाव लड़ती थी। 2014 में वह सांसद बनी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बांका जेडीयू के खाते में चला गया। पुतुल सिंह इससे नाराज हो गईं और जेडीयू के गिरधारी यादव के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतर गईं।
पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निलंबित कर दिया। शूटर श्रेयसी सिंह अपनी मां पुतुल सिंह के लिए वोट मांगती नजर आई थीं। उसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि श्रेयसी सिंह राजनीति में कदम रख सकती हैं। अब इस पर मुहर लग गई है कि वह चुनावी मैदान में उतरेंगी। श्रेयसी सिंह को लेकर चर्चा है कि वह बांका या जमुई के किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।