होम अनुच्छेद-370 हटने के बाद किसी भी कश्मीरी हिन्दू ने कश्मीर से पलायन नहीं किया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2020 08:07 PM

अनुच्छेद-370 हटने के बाद किसी भी कश्मीरी हिन्दू ने कश्मीर से पलायन नहीं किया

अनुच्छेद-370 हटने के बाद किसी भी कश्मीरी हिन्दू ने कश्मीर से पलायन नहीं किया

अनुच्छेद-370 हटने के बाद किसी भी कश्मीरी हिन्दू ने कश्मीर से पलायन नहीं किया

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 और 35-ए हटाए जाने के बाद से किसी भी कश्मीरी हिन्दू परिवार ने राज्य से पलायन नहीं किया है। राज्य में अबतक 16 लाख,79 हजार 520 लोगों को निवास सम्बन्धी प्रमाणपत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट) जारी किए जा चुके हैं। जिन लोगों को यह प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं, उनमें कश्मीरी पंडित भी शामिल हैं।

 

लोकसभा में गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक कुल 21 लाख 13 हजार 879 व्यक्तियों ने राज्य में निवास सम्बन्धी प्रमाणपत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट) के लिए आवेदन किया है। आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेजों को संलग्न नहीं करने के लिए अब तक कुल 01 लाख 21 हजार 630 आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।

रेड्डी ने पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए सरकार की और से उठाये गए कदमों की भी जानकारी दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)