होम ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र रिक्त घोषित, 27 सीटों के साथ होगा होगा उप चुनाव

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Sep 17, 2020 09:49 PM

ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र रिक्त घोषित, 27 सीटों के साथ होगा होगा उप चुनाव

ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र रिक्त घोषित, 27 सीटों के साथ होगा होगा उप चुनाव

ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र रिक्त घोषित, 27 सीटों के साथ होगा होगा उप चुनाव

मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा 161-ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र को रिक्त घोषित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा ब्यावरा विधानसभा के रिक्त होने की सूचना भारत निर्वाचन आयोग को दे दी गई है। प्रदेश के 27 विधानसभा क्षेत्रों के होने वाले उप निर्वाचन में ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र को भी सम्मिलित किया जाएगा।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश प्रमोद कुमार शुक्ला ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा में चुनाव करवाए जाने के लिए 3 जिलों बैतूल, रायसेन एवं विदिशा से ईवीएम मशीनें भेजी जा रही हैं। बैतूल से 500 कंट्रोल यूनिट, रायसेन से 268 कंट्रोल यूनिट एवं विदिशा से 900 बैलेट यूनिट भेजी जाएंगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजगढ़, बैतूल रायसेन एवं विदिशा को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से पत्र लिखकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ईवीएम मशीनें हस्तांतरित करने एवं उन्हें प्राप्त करने के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा उक्त जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग के निर्देशों तथा कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

इन मशीनों की बेंगलुरु के इंजीनियरों द्वारा जिला मुख्यालय राजगढ़ में एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) की जाएगी तथा इसके पश्चात उप निर्वाचन में मशीनें उपयोग की जायेंगी। एफएलसी के लिए आने वाले इंजीनियरों का सर्वप्रथम कोरोना टेस्ट होगा। एफएलसी का कार्य राजनीतिक दलों की उपस्थिति में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ब्यावरा विधानसभा में 285 मतदान केंद्र हैं। इसके अलावा आवश्यकतानुसार सहायक मतदान केन्द्र भी बनाए जायेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)