होम दिल्ली में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार! 24 घंटे में आए 4000 से अधिक केस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 17, 2020 09:35 PM

दिल्ली में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार! 24 घंटे में आए 4000 से अधिक केस

दिल्ली में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार! 24 घंटे में आए 4000 से अधिक केस

दिल्ली में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार! 24 घंटे में आए 4000 से अधिक केस

राजधानी में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन 4 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली (Delhi) में 4,432 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,34,701 हो गई है। वहीं एक दिन में 38 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जबकि 3,587 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।जधानी में कुल 31,721 एक्टिव केसबुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कुल 4,877 हो गई। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,98,103 पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 31,721 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 60,014 से अधिक नमूनों की जांच की गई है।होम आइसोलेशन में 18,038 कोरोना मरीजइस समय दिल्ली के कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में बेड्स की कुल संख्या 14652 है। जिसमें से 6893 बेड्स भरे हुए हैं और 7759 बेड्स खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में कुल 8137 बेड्स हैं जिनमें से 1915 भरे हैं और 3522* खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में कपल 601 बेड्स हैं जिनमें से 443 भरें हैं और 158 खाली हैं। इसके अलावा 18,038 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)