होम विश्वविद्यालय व सरकार के नियमानुसार हिन्दू कॉलेज में हो रही हैं परीक्षाएं
विश्वविद्यालय व सरकार के नियमानुसार हिन्दू कॉलेज में हो रही हैं परीक्षाएं
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा एक सितम्बर से बीए तृतीय वर्ष के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं ली जा रही है। जिसके चलते हिन्दू कन्या कॉलेज में विश्वविद्यालय और सरकार के नियमानुसार कोरोना से बचाव के लिए निर्देषों का पालन किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र प्रारंभ करने से पूर्व सैनेटाइज किया जाता है। सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। छात्राओं में दूरी बनाए रखने के लिए दो मीटर के फासले पर गोल दायरे बना दिए गए हैं।
गेट पर रोल नम्बर देखते हुए, टैम्प्रेचर चैक करके हाथों को सैनेटाइज करने के बाद छात्राओं को कालेज में प्रवेश करने दिया जाता है। केवल वही छात्राएं प्रवेश करती हैं जिनका पेपर है। कमरों में भी दो गज की दूरी का ध्यान रखते हुए सीटिंग प्लेन बनाई जाती है। जो कॉलेज की वेबसाइट पर पहले दिन डाल देते है। छात्राओं को बिना मास्क पेपर में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।