होम उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक्शन, दो आरोपी IPS अधिकारी निलंबित

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Aug 24, 2020 08:29 PM

उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक्शन, दो आरोपी IPS अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक्शन, दो आरोपी IPS अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश: भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक्शन, दो आरोपी IPS अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश की नौकरशाही के सबसे बड़े पावर सेंटर में बैठकर फर्जी ठेके को दिलाने में करोड़ों की कमीशन खोरी से चर्चा में आए 2 आईपीएस अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर गई है. सीएम योगी ने पशुधन घोटाले से चर्चा में आए डीआईजी स्तर के दो अधिकारी दिनेश चंद दुबे और अरविंद सिंह को सस्पेंड कर दिया है. हालांकि डीसी दुबे के सस्पेंशन के पीछे पशुधन घोटाले के बजाय तमाम सरकारी विभागों में ठेका दिलाने की कमीशन खोरी की शिकायत वजह बनी है.

 

बीते जून महीने में पशुधन घोटाला उजागर हुआ तो मास्टरमाइंड आशीष राय, एके राजीव समेत तमाम लोगों की गिरफ्तारियां कर ली गई. पूछताछ की गई तो आजमगढ़ में तैनाती से शुरू हुए आईपीएस दिनेश चंद दुबे और अरविंद सेन के आशीष राय से रिश्ते जांच के दायरे में आ गए.

हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई गई इंदौर के व्यापारी मनजीत सिंह की एफआईआर में आरोप लगाए गए कि उसे जालसाजों ने सीबीसीआईडी के दफ्तर ले जाकर धमकाया गया और जिसमें एसपी सीबीसीआईडी तक शामिल थे.

 

जांच कर रही यूपी एसटीएफ ने इस पूरे घोटाले में डीआईजी पीएसी सेक्टर अरविंद सेन की भूमिका पर रिपोर्ट शासन को भी सौंप दी. 292 करोड़ के ठेके को दिलाने की एवज में 9 करोड़ 72 लाख का कमीशन इंदौर के व्यापारी मनजीत सिंह से मंत्री का ओएसडी, निजी सचिव, समीक्षा अधिकारी बनकर वसूले गए थे. जिसमें अब तक लखनऊ पुलिस और यूपी एसटीएफ 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

 

तो वहीं सस्पेंड किए गए दूसरे अधिकारी दिनेश चंद दुबे हैं. डीआईजी रूल्स एंड मैन्युअल दिनेश चंद दुबे का भी नाम पशुधन घोटाले के मास्टरमाइंड आशीष राय के साथ आया था. लेकिन सोमवार को गृह विभाग ने दिनेश चंद दुबे को निर्माण एजेंसी यूपी सिडको समेत अन्य विभागों में करोड़ो का ठेका दिलाने में कमीशनखोरी पर सस्पेंड किया है.

 

बताया जा रहा है कि दिनेश चंद दुबे रायबरेली हरदोई समेत कई जिलों में बन रहे कस्तूरबा हॉस्टल के ठेके को दिलवा रहे थे. इतना ही नही कौशांबी और बरेली में बस स्टेशन निर्माण का ठेका और लखनऊ में दिव्यांगों की बिल्डिंग बनवाने का ठेका दिलाने के गोरखधंधे में भी दिनेश चंद्र दुबे के शामिल होने की शासन को शिकायतें मिलीं जिसके बाद उनपर यह कार्रवाई की गई.

 

स्टेट कैडर से आईपीएस बने इन दोनों पुलिस अधिकारियों के सस्पेंशन के साथ ही उत्तर प्रदेश में अब 5 आईपीएस अधिकारी सस्पेंड हो गए हैं. जिनमें में वैभव कृष्ण, अपर्णा गुप्ता और एडीजी जसवीर सिंह के नाम भी शामिल हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)