होम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- कोरोना से निश्चिंत होना खतरनाक साबित होगा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Aug 24, 2020 08:23 PM

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- कोरोना से निश्चिंत होना खतरनाक साबित होगा

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- कोरोना से निश्चिंत होना खतरनाक साबित होगा

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- कोरोना से निश्चिंत होना खतरनाक साबित होगा

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना के आंकड़े धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, लेकिन नागरिकों को इससे निश्चिंत नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से सावधानी रखना आवश्यक है।

ठाणे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 1800 बेड के कोरोना उपचार केंद्र का सोमवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का मुकाबला डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिस व सभी दलों के जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। इसलिए इन कोरोना योद्धाओं का वह आभार व्यक्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई व आस पास के इलाकों में कोरोना को नियंत्रित करने में सफलता मिल रही है। आज उन्होंने ठाणे , नई मुंबई , कल्याण डोंबिवली सहित नगरनिगम के अधिकारियों से भी चर्चा की है। कोरोना की रोकथाम के लिए सभी जगह पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जगह कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। इसी वजह मरीजों की संख्या घट रही है। लेकिन नागरिकों को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन करना जरुरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने धीरे-धीरे अनलॉक करना शुरु किया है। लेकिन वह चाहते हैं कि जो अनलॉक किया जा रहा है, उसे बंद करने की नौबत न आए। इसका ध्यान राज्य के सभी नागरिकों को रखना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कई त्योहार भी आए। इस समय गणेश पर्व चल रहा है । लेकिन सभी धर्म के लोगों ने त्योहार के दौरान भी लॉकडाउन का पालन करते हुए सरकार को सहयोग किया है, इसलिए वह सभी धर्म के लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)