होम नई याचिका के साथ फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजस्थान के स्पीकर, हाईकोर्ट के स्टे को चुनौती
नई याचिका के साथ फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राजस्थान के स्पीकर, हाईकोर्ट के स्टे को चुनौती
राजस्थान में पिछले 20 दिनों से सियासी ड्रामा जारी है। कुछ दिन पहले हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से सचिन पायलट गुट को बड़ी राहत मिली थी। साथ ही हाईकोर्ट ने स्पीकर को बागी विधायकों पर कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था। जिस पर अब स्पीकर सीपी जोशी फिर से सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट के स्टे को चुनौती देने वाली नई याचिका दायर की है।
दरअसल एसओजी का नोटिस मिलने के बाद नाराज पायलट 18 विधायकों के साथ हरियाणा के मानेसर स्थित एक होटल में रहने लगे। इस दौरान पार्टी ने कई बार व्हीप जारी किया, लेकिन पायलट गुट बैठक में नहीं शामिल हुआ। साथ ही उनकी ओर से गहलोत सरकार को अल्पमत में बताया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ने सचिन पायलट को पीसीसी चीफ और डिप्टी सीएम पद से बर्खास्त कर दिया। फिर मुख्य व्हीप की शिकायत पर स्पीकर ने उनकी सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू की। जिस पर पायलट खेमा हाईकोर्ट पहुंच गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।