होम 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले तुषार जाटव को सपा ने दिया लैपटॉप
12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले तुषार जाटव को सपा ने दिया लैपटॉप
बुलन्दशहर के होनहार छात्र तुषार जाटव 'जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है', को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी हैं। बुद्धवार को ही समाजवादी पार्टी की ओर से बुलन्दशहर में उनके आवास पर एक लैपटॉप तुषार को भेंट किया गया।
इस अवसर पर तुषार के पिता डॉ. ओपी सिंह उनकी माता एवं डॉ0 अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के शोध छात्र राजवर्धन तथा जयवीर पासी, अमजद गुड्डू, राहुल यादव, बिरजलाल सिंह, अमित यादव, आनन्द प्रकाश सिद्धार्थ, राहुल वर्मा, ललित यादव, भुवेश यादव एवं पुष्पेन्द्र जाटव उपस्थित रहे।
पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक, अखिलेश ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उत्तर प्रदेश में 18 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिये थे। अखिलेश का मानना है कि आधुनिक तकनीकी से नयी पीढ़ी को तैयार करने के लिए ही समाजवादी सरकार में लैपटॉप योजना लागू की गयी थी, जिसका छात्र-छात्राओं को भरपूर लाभ तथा आगे की पढ़ाई में सहयोग मिला था। समाजवादी पार्टी नयी पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा संकल्पित रहती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।