होम उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 30 और लोगों की मौत, 3578 नये मामले

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 27, 2020 08:25 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 30 और लोगों की मौत, 3578 नये मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 30 और लोगों की मौत, 3578 नये मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 30 और लोगों की मौत, 3578 नये मामले

 उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 से 30 और रोगियों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1456 पहुंच गयी है। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस महामारी के 3578 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 70,493 हो गई हैं। सोमवार की शाम को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के राजधानी लखनऊ में 312 नये मामले, कानपुर नगर 248, प्रयागराज में 162, वाराणसी 146, शाहजहांपुर 139, गाजीपुर 130, जौनपुर 116, तथा बरेली में 114 नये मामले सामने आये हैं।बुलेटिन के मुताबिक लखनऊ में कोविड-19 से छह रोगियों की मौत, कानपुर नगर में पांच, झांसी में तीन और प्रयागराज में दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा कई जनपदों में एक-एक रोगी की मौत हुई है। इसके अनुसार इस समय प्रदेश सक्रिय संक्रमण के मामले 26,204 है जबकि 42,833 रोगी स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। राज्य में 26,227 रोगी पृथक वार्ड में भर्ती है। इससे पहले प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में जांच का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रविवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 1,06,962 नमूनों की जांच की गयी, जिसमें 3.5 प्रतिशत लोग ही संक्रमित पाये गये। उन्होंने बताया कि एक दिन में एक लाख से अधिक नमूनों की जांच करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। इस प्रकार कोविड-19 की जांच में 19 लाख का आंकड़ा पार करते हुए प्रदेश में अब तक 19,41,259 नमूनों की जांच की गयी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)