होम कोरोना वायरस से उपजी कोविड-19 महामारी को गांवों तक फैलने से रोकने के लिए कमर कसें राज्य
कोरोना वायरस से उपजी कोविड-19 महामारी को गांवों तक फैलने से रोकने के लिए कमर कसें राज्य
केंद्र सरकार की ओर से बिहार, ओडिशा, बंगाल और असम को कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए नए सिरे से निर्देश दिया जाना यही बताता है कि जो राज्य पहले संक्रमण से कम प्रभावित दिख रहे थे वहां अब हालात चिंताजनक हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन राज्यों ने समय रहते सही तैयारी नहीं की। यह निराशाजनक है कि अच्छा-खासा समय मिलने के बाद भी देश के कई राज्य कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं कर सके। उन्हें इसी ढिलाई के दुष्परिणाम भोगने पड़ रहे हैं। कम से कम अब तो उन्हें कमर कसनी चाहिए।
इसके लिए आवश्यक केवल यह नहीं है कि केंद्र सरकार के निर्देशों का सही तरह पालन हो और इस पर निगाह रखी जाए कि लोग शारीरिक दूरी के प्रति सावधान रहें और मास्क के प्रयोग में लापरवाही न बरतें। आवश्यक यह भी है कि स्वास्थ्य ढांचा सक्षम बना रहे। नि:संदेह कोरोना के खिलाफ जंग में जन सहयोग के बगैर बात बनने वाली नहीं है, लेकिन इसी के साथ यह भी जरूरी है कि राज्य अपने स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय हों। कम से कम ऐसी व्यवस्था तो की ही जानी चाहिए कि कोरोना मरीजों के उपचार में देरी न हो। यह ठीक नहीं कि चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के मामले सामने आ रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।