होम आखिर क्यों खुले छोड़ रखे थे मोस्ट वांटेड के हाथ

Alert Star Digital Team Jul 11, 2020 12:50 AM

आखिर क्यों खुले छोड़ रखे थे मोस्ट वांटेड के हाथ

आखिर क्यों खुले छोड़ रखे थे मोस्ट वांटेड के हाथ

आखिर क्यों खुले छोड़ रखे थे मोस्ट वांटेड के हाथ

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल विकास दुबे का खेल आखिर खत्म हो गया। यूपी एसटीएफ और पुलिस टीम के सदस्यों ने उसे ढेर कर दिया। यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ की कहानी पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। मुठभेड़ के दावे पर बड़ा सवाल तो यह है कि किन परिस्थितियों में एसटीएफ ने शातिर विकास के हाथ खुले छोड़ रखे थे। आखिर क्यों उज्जैन में विकास को कोर्ट में पेश कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर नहीं लिया गया और मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने स्तर से लिखापढ़ी कर उसे सीधे यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया।

क्यों बदली जीप : दावा किया जा रहा है कि विकास को उज्जैन से लाए जाने के दौरान झांसी स्थित टोल प्लाजा पर सफारी गाड़ी में सवार देखा गया था, जबकि घटनास्थल पर टीयूवी 300 गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिस पर विकास को सवार बताया गया। सवाल है कि कानपुर के पास पहुंचने पर विकास की गाड़ी क्यों बदली गई।

क्यों रोके मीडिया के वाहन : एसटीएफ के वाहनों के पीछे चल रहे मीडिया कर्मियों के वाहनों को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर पहले ही रोक दिए जाने को लेकर भी सवाल खड़ा हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने गोली चलने की आवाज सुनने की बात तो तस्दीक की, लेकिन किसी ने दुर्घटना होते नहीं देखी।

कैसे छीन ली निरीक्षक की पिस्टल : सवाल यह भी है कि जिस दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल हो गए, उसी हादसे में विकास अचानक घायल इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की पिस्टल छीनने और पलटे वाहन से निकलकर भागने में कैसे कामयाब रहा। असलहों से लैस पुलिसकर्मी उसे रोक भी नहीं सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)