होम गुजरात के सभी विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करायेगी सरकार: शिक्षा मंत्री

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2020 08:27 PM

गुजरात के सभी विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करायेगी सरकार: शिक्षा मंत्री

गुजरात के सभी विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करायेगी सरकार: शिक्षा मंत्री

गुजरात के सभी विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करायेगी सरकार: शिक्षा मंत्री

राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं लेकर लग रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। आज कैबिनेट बैठक में सभी विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया। कल से शुरू होने वाली जीटीयू की परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम से शुरू होगी।

बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने बताया कि राज्य के सभी कॉलेजों में अंतिम वर्ष की परीक्षा देंगे। गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू) की परीक्षाएं भी कल से शुरू होंगी। हमने छात्रों को तीन परीक्षा ऑफ़लाइन, ऑनलाइन और अतिरिक्त अवसर सहित तीन विकल्प दिए हैं। जिसमें से छात्रों को एक विकल्प चुनना होगा, ताकि छात्रों को परीक्षा में कोई परेशानी न हो।

शिक्षा मंत्री चुडासमा ने बताया कि बुधवार को कैबिनेट की बैठक में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कराने पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सरकार सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराएगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) और शिक्षक विश्वविद्यालय ने परीक्षा अच्छी तरह से करा ली हैं। जीटीयू की परीक्षाएं कल से 350 केंद्रों पर शुरू होगी। विश्वविद्यालयों को सभी व्यवस्थाएं करने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना प्रकोप को देखते हुए मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए है। परीक्षा में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात किया जायेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को परीक्षा देने या न लेने के बारे में अपनी राय देने के लिए कहा गया था।इस पर 54 हजार छात्रों परीक्षा देने पर सहमत दी थी, जबकि 900 छात्रों ने परीक्षाएं देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि छात्रों को परीक्षा देने के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं, जिनमें ऑनलाइन, ऑफ़लाइन और अतिरिक्त अवसर में से एक उन्हें चुनना होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)