होम MSMEs, उद्यमों को मजबूती देने के लिए बड़े सुधार कर रही केंद्र सरकारः नितिन गडकरी
MSMEs, उद्यमों को मजबूती देने के लिए बड़े सुधार कर रही केंद्र सरकारः नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारतीय बंदरगाहों पर 'सामानों को मनमाने तरीके से नहीं रोका जा रहा है।' उन्होंने कहा कि सरकार MSMEs और अन्य बिजनेसेज को मदद करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े सुधार कर रही है। सड़क परिवहन, राजमार्ग और MSME मंत्री गडकरी ने साथ ही स्पष्ट किया कि भारतीय बंदरगाहों पर सामानों को रोके जाने को लेकर उनकी चिंता एक खास संदर्भ में थी तथा वह आत्मनिर्भर भारत के सबसे बड़े पैरोकारों में से एक हैं।
उल्लेखनीय है कि किसानों एवं कारोबारियों ने बंदरगाहों पर आयातित कृषि उपकरणों की खेप को क्लियरेंस मिलने में देरी का मुद्दा गडकरी के समक्ष उठाया था। इसको लेकर गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर उक्त खेप को जल्द क्लियरेंस दिलाने का आग्रह किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमाशुल्क विभाग के अधिकारी चेन्नई और विशाखापत्तनम के बंदरगाहों पर चीन से आने वाले उत्पादों की अतिरिक्त स्क्रूटनी कर रहे हैं।
सूचना के मुताबिक गडकरी ने इस बात का उल्लेख नहीं किया था कि किस देश से उक्त उपकरणों का आयात किया गया है।
गडकरी ने ट्वीट कर कहा है कि भारतीय उद्यमों में देश को आगे बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने की राह प्रशस्त करने की क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत सरकार ने बिजनेसेज और एमएसएमई के लिए सहायक बड़े सुधार किए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।