होम PMKVY योजना के तीसरा चरण को सरकार की मंजूरी, इन सेक्टर्स पर रहेगा जोर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 29, 2020 09:26 PM

PMKVY योजना के तीसरा चरण को सरकार की मंजूरी, इन सेक्टर्स पर रहेगा जोर

PMKVY योजना के तीसरा चरण को सरकार की मंजूरी, इन सेक्टर्स पर रहेगा जोर

PMKVY योजना के तीसरा चरण को सरकार की मंजूरी, इन सेक्टर्स पर रहेगा जोर

सरकार ने कौशल विकास से जुड़ी स्कीम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तीसरे चरण को अपनी मंजूरी दे दी। स्कीम के नए फेज में डिजिटल टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री 4.0 पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय ने सोमवार को यह जानकारी दी। एसोचैम की ओर से आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री पाण्डेय ने कहा कि PMKVY के दूसरे चरण का क्रियान्वयन लगभग पूरा होने वाला है। स्कीम के तीसरे चरण को केंद्र की मंजूरी मिल गई है, जिससे इसकी शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

पाण्डेय ने कहा, ''मुझे इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि PMKVY का दूसरा चरण समाप्त हो रहा है और सरकार ने हमारे द्वारा तैयार (योजना के) तीसरे चरण को अपनी मंजूरी दे दी है।''

सरकार ने PMKVY स्कीम की शुरुआत 2015 में की थी और 2020 तक एक करोड़ लोगों को कुशल बनाने के लिए 2016 में इस स्कीम को सुधार के साथ फिर से पेश किया था। सुधार के साथ लांच की गई योजना को PMKVY 2.0 का नाम दिया गया। इसके तहत अनुदान आधारित मॉडल को अपनाया गया। इस स्कीम के तहत सामान्य नियमों के अंतर्गत ट्रेनिंग देने वालों और एसेसमेंट से जुड़े संगठनों को ट्रेनिंग और मूल्यांकन का खर्च सीधे तौर पर लौटाया जाता है।

मंत्री ने वर्तमान परिदृश्य में रोजगार पर ध्यान देने और जिला स्तर की कौशल समितियों को मजबूत बनाने की जरूरत को रेखांकित किया। पाण्डेय ने कहा कि सरकार की योजना आने वाले समय में एप्रेंटिसशिप को और आसान बनाने की है ताकि कंपनियां एप्रेंटिस रखने में किसी तरह का संकोच ना करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)