होम राम जन्मभूमि/ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की बड़ी घोषणा, 2 जुलाई को नहीं होगा शिलान्यास
राम जन्मभूमि/ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की बड़ी घोषणा, 2 जुलाई को नहीं होगा शिलान्यास
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि अयोध्या में रामजन्मभूमि के शिलान्यास का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। इससे पहले दो जुलाई को राम मंदिर के शिलान्यास की खबरें सामने आई थीं।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट और ई-मेल को भी सार्वजनिक किया गया है। ट्रस्ट की ओर से इस बात की घोषणा भी की गई है कि इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी ही अब अधिकृत होगी। चीन के साथ सीमा पर वर्तमान स्थिति को देखते हुए रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने टालने का यह फैसला लिया है। इससे पहले 2 जुलाई को राम मंदिर के शिलान्यास होना था।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रेस नोट में कहा है कि देश की सुरक्षा हम सबके लिए सर्वोपरि है। इसलिए दो जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का शुभारंभ फिलहाल टाल दिया गया है। निर्माण काल की तिथि देश-काल की परिस्थिति को देखकर घोषित होगी, यह जानकारी विहिप नेता और ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय ने प्रेस नोट जारी कर दी है।
प्रेस नोट में सीमा पर शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा गया है कि परमात्मा सभी वीर शहीदों को अपने निज धाम में निवास दे साथ ही दुःखी परिजनों को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।