होम उईगर मुस्लिमों पर US के कानून से भड़का चीन, कहा- भुगतना होगा अंजाम

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 18, 2020 09:25 PM

उईगर मुस्लिमों पर US के कानून से भड़का चीन, कहा- भुगतना होगा अंजाम

उईगर मुस्लिमों पर US के कानून से भड़का चीन, कहा- भुगतना होगा अंजाम

उईगर मुस्लिमों पर US के कानून से भड़का चीन, कहा- भुगतना होगा अंजाम

सीमा पर भारत से उलझे चीन के खिलाफ अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई की है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उईगर मुस्लिमों के उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिया है. अमेरिका ने चीन को दंडित करने और उसको मानवाधिकार पर कड़ा संदेश देने के लिए यह कानून बनाया है.

वहीं, अमेरिका के इस कदम से चीन भड़क गया है और जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है. गुरुवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. अमेरिका को चीन के आंतरिक मामले में दखल देना और हितों को नुकसान पहुंचाना बंद करना चाहिए.

इससे पहले 27 मई को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उइगर मुस्लिमों का उत्पीड़न करने के जिम्मेदार चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को भारी बहुमत से पास किया था. इस कानून का रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों ने समर्थन किया. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद उईगर मानवाधिकार नीति अधिनियम 2020 अस्तित्व में आ गया है.

बताया जा रहा है कि चीन में उईगर मुस्लिमों के साथ अत्याचार हो रहा है और उनको कैम्पों में हिरासत में रखा गया है. संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक शिनजियांग प्रांत में 10 लाख से ज्यादा उईगर मुस्लिमों को कैम्पों में हिरासत में रखा गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)