होम असदुद्दीन औवैसी बोले-शहादत व्यर्थ न जाए, बदला ले सरकार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 16, 2020 07:45 PM

असदुद्दीन औवैसी बोले-शहादत व्यर्थ न जाए, बदला ले सरकार

असदुद्दीन औवैसी बोले-शहादत व्यर्थ न जाए, बदला ले सरकार

असदुद्दीन औवैसी बोले-शहादत व्यर्थ न जाए, बदला ले सरकार

 लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवानों के शहीद हो जाने के बाद देश में चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस बीच, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से इस शहादत का बदला लेने की मांग की। हैदराबाद के सांसद ने कहा है कि सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए जवानों की शहादत व्यर्थ न जाने पाए। अन्य राजनीतिक पार्टियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। मीडिया रिपोर्टों में इस हिंसक झड़प में चीनी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है।

ओवैसी ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'गलवान घाटी में चीन ने आज हमारे तीन बहादुर जवानों की हत्या कर दी। मेरी संवेदनाएं शहीद कर्नल एवं दो जवानों के परिवारों के साथ हैं। अफसर सामने से मोर्चा संभाले हुए थे। सरकार को इन हत्याओं को जरूर बदला लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शहादत व्यर्थ न जाए।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)