होम मुंबई में 1233 पुलिसवालों ने दी कोरोना वायरस को मात, महाराष्ट्र सरकार ने कहा- गर्व है

Alert Star Digital Team Jun 13, 2020 07:04 PM

मुंबई में 1233 पुलिसवालों ने दी कोरोना वायरस को मात, महाराष्ट्र सरकार ने कहा- गर्व है

मुंबई में 1233 पुलिसवालों ने दी कोरोना वायरस को मात, महाराष्ट्र सरकार ने कहा- गर्व है

 मुंबई में 1233 पुलिसवालों ने दी कोरोना वायरस को मात, महाराष्ट्र सरकार ने कहा- गर्व है

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज कहा कि कोविड-19 से मुंबई पुलिस के 1,233 कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं और इनमें से 334 फिर से अपनी ड्यूटी पर लौट आये हैं. देशमुख ने कहा कि उन्हें अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए जान जोखिम में डालने वाले पुलिसकर्मियों पर गर्व हैं.

 

मुझे मुंबई पुलिस पर गर्व है- अनिल देशमुख

 

देशमुख ने ट्वीट किया, ''मुंबई पुलिस बल के कुल 1,233 पुलिसकर्मियों ने कोविड-19 को सफलतापूर्वक हराया है. इनमें से 334 अपनी ड्यूटी पर लौट आये हैं. इन कोरोना योद्धाओं को बधाई. मुझे मुंबई पुलिस पर गर्व है, जो अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं.''


 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से 12 जून तक महाराष्ट्र के 35 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है जिनमें मुंबई के 21 पुलिसकर्मी शामिल हैं. राज्य की बात करें तो मुंबई में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. अबतक करीब 54 हजार लोग यहां संक्रमित हो चुके हैं.

 

महाराष्ट्र में तीन हजार 717 लोगों की मौत

 

बता दें कि महाराष्ट्र में जानलेवा कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा एक लाख 11 हजार 41 मरीज हैं. इनमें से 49 हजार 628 लोगों का इलाज चल रहा है. जबकि 47 हजार 796 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में अबतक सबसे ज्यादा तीन हजार 717 लोगों की मौत हो चुकी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)