होम देश में नहीं हो रहा है कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन, लेकिन हर व्यक्ति पर खतरा
देश में नहीं हो रहा है कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन, लेकिन हर व्यक्ति पर खतरा
देश में तेजी से पनप रही कोरोना महामारी को लेकर आईसीएमआर ने एक खुशखबरी दी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने दावा किया है देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि देश का रिकवरी रेट 49.21% है। अब देश में रिकवर हो चुके लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से ज्यादा है। 11 जून तक हमारे देश में 1,41,028 लोग रिकवर हो चुके हैं।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, "भारत कम्युनिटी ट्रांसमिशन में नहीं है। यह केवल एक शब्द है जिसका इस्तेमाल किया जाता है। इस शब्द के चारों ओर एक बहस है लेकिन डब्ल्यूएचओ ने भी इस शब्द को परिभाषित नहीं किया है।"
आईसीएमआर के बयान के अनुसार भारत में एक दिन में नए कॉरोनोवायरस मामलों में 9,996 नए मामले सामने आए। इसके अलावा 357 मरीजों की मृत्यु भी हुई। यह लगातार नौवां दिन है कि देश - महामारी से पांचवां सबसे प्रभावित - 9,000 कोविड -19 से अधिक मामले दर्ज किए गए।
भारत में बीमारी का प्रसार बहुत कम
उन्होंने कहा, 'जहां तक बात हमारे देश की है तो 30 अप्रैल तक 83 जिलों में महज 0.73% आबादी ही कोरोना से संक्रमित हुई थी। शहरी क्षेत्रों में इससे थोड़ा ज्यादा और कंटेनमेंट जोनों में थोड़ा और ज्यादा केस होंगे। बावजूद इसके देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत कम है। इसलिए निश्चित तौर पर भारत में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।