होम आ गई बारिश: कई राज्यों में बदला मौसम, लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 11, 2020 07:33 PM

आ गई बारिश: कई राज्यों में बदला मौसम, लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान

आ गई बारिश: कई राज्यों में बदला मौसम, लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान

आ गई बारिश: कई राज्यों में बदला मौसम, लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान

गुरूवार को देश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ओडिशा पंहुच गया है, जिसके चलते कई राज्यों के तमाम हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आने से मलकानगिरि, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति और गंजाम सहित कई जिलों में दिन में बारिश हुई। जिससे लोगों को भीषण उमस वाली गर्मी से राहत मिली और साथ ही किसानों के चेहरों पर बारिश देख कर खुशी छा गई। अब इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी मानसून ने अपने कदम रख दिए हैं।

मौसम विज्ञान भुवनेश्वर के डायरेक्टर एच आर बिस्वास ने कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। मानसून अब तक राज्य के कई दक्षिणी जिलों में छा गया है।

डायरेक्टर बिस्वास ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से काफी हद तक मदद मिल रही है।

साथ ही मौसम विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि मानसून के राज्य के अन्य हिस्सों में बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। अब दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे ओडिशा को एक सप्ताह में कवर कर सकता है।

ऐसे में मौसम विभाग के केंद्र ने कहा है कि ओडिशा के अधिकतर हिस्सों में कम दबाव के प्रभाव से मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटे से ओडिशा के कई हिस्सों में मॉनसून-पूर्व वर्षा हो रही थी। ज्यादातर दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में, जिनमें गंजाम, कोरापुट, गजपति, रायगढ़ा, कंधमाल, खुर्दा, पुरी, कटक, जगतसिंहपुर और बालासोर जैसे जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल ओडिशा सहित मध्य भारत में सामान्य मानसून अपेक्षित है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)