होम रामविलास पासवान का चुनावी विज्ञान, जन्मदिन पर लालू यादव को दी बधाई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 11, 2020 07:41 PM

रामविलास पासवान का चुनावी विज्ञान, जन्मदिन पर लालू यादव को दी बधाई

रामविलास पासवान का चुनावी विज्ञान, जन्मदिन पर लालू यादव को दी बधाई

रामविलास पासवान का चुनावी विज्ञान, जन्मदिन पर लालू यादव को दी बधाई

क्या लालू यादव का जन्मदिन ने एनडीए में दरार को जन्म दे दिया है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि आज लालू यादव को लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक औऱ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी है.

 

बधाई संदेश में रामविलास पासवान ने लिखा, "राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं. आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों ईश्वर से यही कामना है.'' इस ट्वीट पर लालू यादव जवाब भी देते हैं, ''धन्यवाद रामविलास भाई. आशा है आप स्वस्थ और सकुशल होंगे.''

रामविलास पासवान दोपहर 3.52 मिनट पर लालू को ट्वीट करते हैं और लालू की तरफ से 5.27 मिनट पर धन्यवाद का जवाब दिया जाता है. ट्विटर पर एक व्यक्ति लिखते हैं कि कृपया करके चुनावी साल में जन्मदिन की बधाई का और मतलब ना निकालें. लालू यादव इन्हें 'मौसम वैज्ञानिक' कहते है. ऐसे तो किसी नेता से बधाई पर सवाल होता है तो वह रटा रटाया जवाब देते हैं. लेकिन सच तो यह है कि कोई न कोई बात जरूर होती है.

 

दरअसल, इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान से रिश्तों में खटास आई हुई है. चुनाव में सीटों का बंटवारा बाकी है. चिराग विधान सभा में 43 सीटों पर दावा ठोक रहे हैं पर जेडीयू या बीजेपी की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है.

 

कोरोना काल में राशन कार्ड औऱ अनाज देने को लेकर केंद्रीय खाद्य मंत्री और नीतीश सरकार के बीच खींचतान की भी खबरें आई थीं. अमूमन सहयोगियों पर दबाव बनाने के लिए ऐसे अवसर पर नज़दीकी दिखाना पार्टियों का पुराना फॉर्मूला है. रामविलास पासवान ने तो बधाई दी लेकिन चिराग ने कोई ट्वीट नहीं किया.

 

भले ही किसी तरह की नई दोस्ती की अभी गुंजाइश नहीं हो लेकिन बीच का रास्ता बनाया जा रहा है यह तय है. पहले लोग फोन पर ही बधाई देते थे और बाद में कोई जाना या नहीं जाना लेकिन चुनाव वर्चुवल हो तो वर्चुवल तरीके से सहयोगियों को अपनी चाल बताई जा रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)