होम कल से चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें, पहले ही दिन 1.45 लाख से अधिक यात्री करेंगे सफर

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 31, 2020 07:54 PM

कल से चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें, पहले ही दिन 1.45 लाख से अधिक यात्री करेंगे सफर

कल से चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें, पहले ही दिन 1.45 लाख से अधिक यात्री करेंगे सफर

कल से चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें, पहले ही दिन 1.45 लाख से अधिक यात्री करेंगे सफर

देश में 1 जून से 200 स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं. इसमें एसी और नॉन एसी ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे के मुताबिक, पहले ही दिन 1.45 लाख से अधिक यात्री यात्रा करेंगे. रेलवे का कहना है कि लगभग 26 लाख यात्रियों ने 30 जून तक स्पेशल ट्रेनों से सफर के लिए बुकिंग कराई है.

 

यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से दिशा-निर्देश

 

रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. यात्रियों को प्रस्थान से 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा. जिन लोगों के पास कंफर्म/आरएसी टिकट होंगे केवल उन्हें ही स्टेशन के भीतर जाने और ट्रेनों में सवार होने की अनुमति दी जाएगी. यात्रियों को सफर के दौरान ट्रेनों में मास्क लगाना होगा. वहीं मोबाइल में आरोग्य सेतु एप रखना अनिवार्य है. यात्रियों को अनिवार्य रूप से मेडिकल जांच करानी होगी. केवल बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही ट्रेनों में सवार होने की अनुमति दी जाएगी.

 

टीटीई के लिए टाई और कोट पहनने की अनिवार्यता खत्म

 

रेलवे ने एक जून से शुरू होने वाली 200 विशेष ट्रेनों में टिकट जांच करने वाले कर्मचारियों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं. 167 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब रेलवे ने ट्रेन में सवार टिकट जांच कर्मचारी यानी टीटीई के लिए टाई और कोट पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)