होम नहीं बढ़ रहा फ्लाइट्स का संचालन, कोलकाता के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू होने का इंतजार
नहीं बढ़ रहा फ्लाइट्स का संचालन, कोलकाता के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू होने का इंतजार
घरेलू फ्लाइट्स का संचालन शुरू हुए गुरुवार को चौथा दिन है, लेकिन जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी भी फ्लाइट्स का संचालन नहीं बढ़ पा रहा है. हालांकि आज अपेक्षाकृत रूप से यात्रीभार अधिक देखा जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद गुरुवार को 20 में से 11 फ्लाइट रद्द रही हैं. फ्लाइट संचालन के चौथे दिन भी पश्चिम बंगाल के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू नहीं हो सकी है. जयपुर से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लिए इंडिगो एयरलाइन ने एक फ्लाइट शुरू करने का शेड्यूल दिया है, लेकिन पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार के विरोध के कारण अभी तक इस फ्लाइट को उड़ान भरने की मंजूरी नहीं मिल सकी. एयरपोर्ट प्रशासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार से कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है.
मुम्बई के लिए फिर रद्द हुई इंडिगो की फ्लाइट:
हालांकि गुरुवार को भी कुल फ्लाइट्स की संख्या में कमी देखी गई है. बुधवार को जहां जयपुर एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट संचालित हुई थीं, वहीं आज 9 फ्लाइट ही संचालित हो रही हैं. दरअसल चार एयरलाइंस ने जयपुर एयरपोर्ट से कुल 20 फ्लाइट संचालित करने के लिए शेड्यूल दिया था. इनमें सर्वाधिक 8 फ्लाइट का शेड्यूल स्पाइसजेट एयरलाइन ने दिया था. इंडिगो ने 6 फ्लाइट, एयर इंडिया और एयर एशिया ने तीन-तीन फ्लाइट संचालित करने की बात कही थी, लेकिन पिछले चार दिनों में अभी तक एक भी दिन सभी 20 फ्लाइट संचालित नहीं हो सकी हैं. गुरुवार को 11 फ्लाइट्स जयपुर एयरपोर्ट से रद्द की गई हैं. स्पाइसजेट की 6, इंडिगो की 2, एयर एशिया की 2 और एयर इंडिया की 1 फ्लाइट रद्द हुई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।