होम छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली समेत 2 माओवादी ढेर
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली समेत 2 माओवादी ढेर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है. डीआरजी का दल जब नीलगुड़ा गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.
नक्सलियों की गोलीबारी के जवाब के बाद जब सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए, लेकिन जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां से दो नक्सलियों प्लाटून नंबर 16 के डिप्टी कमांडर रिशु इस्ताम और पीडियाकोट का जन मिलशिया कमांडर माटा का शव बरामद हुआ नक्सली रिशु इस्ताम के पर आठ लाख रूपए तथा माटा के पर एक लाख रूपए का इनाम घोषित था.
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने गुरुवार को बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलगुड़ा गांव के जंगल में डीआरजी के दल ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।