होम बाराबंकी में एक दिन में 95 नए कोरोना वायरस के मामले, प्रशासन में मचा हड़कंप

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 21, 2020 07:57 PM

बाराबंकी में एक दिन में 95 नए कोरोना वायरस के मामले, प्रशासन में मचा हड़कंप

बाराबंकी में एक दिन में 95 नए कोरोना वायरस के मामले, प्रशासन में मचा हड़कंप

बाराबंकी में एक दिन में 95 नए कोरोना वायरस के मामले, प्रशासन में मचा हड़कंप

 लॉकडाउन और तमाम सख्ती के बाद भी उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी नहीं आ रही है। अब कोरोना के केस और तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों के बढ़ने के पीछे का मुख्य कारण राज्य में लौटे प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को माना जा रहा है। हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर यूपी लौट रहे हैं। यहां इनको इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटाइन सेंटर्स या होम क्वॉरंटाइन में रखा जा रहा है। इन्हीं में से तमाम लोगों को अब कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी क्रम में बाराबंकी जिले में कोरोना पॉजिटिव के 95 नए केस आने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

कई घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन द्वारा सभी नए हॉटस्पाट को सील करने की कार्रवाई शुरू कराई गई। वहीं, पॉजिटिव पाए गए मरीजों को नए बनाए गए एल-वन हिन्द मेडिकल कालेज में शिफ्ट करने की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। इसके अलावा आज शहर के बाजार की सारी दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। बुधवार को दोपहर बाद आई रिपोर्ट में जिले में 95 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। बाराबंकी के जिलाधिकारी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, नगर के मोहल्ला गुलरिया गार्दा में एक, पीड़ में सात, गदिया कटरा में सात, बंकी में एक और नगर पंचायत जैदपुर में दो लोगों सहित कुल 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र के अनूपगंज, जलालाबाद और भवानीगंज में तीन संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा फतेहपुर के तहसील में 17 लोगों के सैम्पल पॉजिटिव आए हैं। रामनगर तहसील क्षेत्र में कुल 14 नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में 10 लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इन्हें एल-वन अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के त्रिवेदीगंज में एक, हैदरगढ़ ब्लॉक में चार और सिद्धौर में 15 लोगों के सैंपल पॉजिटिव आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित गांव पहुंचकर संक्रमित को लेकर कोविड-19 के एल-वन अस्पताल बनाए गए हिन्द मेडिकल कालेज पहुंची। इस प्रकार बाराबंकी जनपद में कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या 121 हो गई है। डीएम के मुताबिक इन 95 सैंपल में से एक अन्य जनपद से प्राप्त शव से लिया गया था। जनपद में इस समय 121 एक्टिव केस हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)