होम राज्यों को सेंट्रल टैक्स में हिस्सा देने को वित्त मंत्रालय ने 92077 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
राज्यों को सेंट्रल टैक्स में हिस्सा देने को वित्त मंत्रालय ने 92077 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने अप्रैल और मई के लिए राज्यों को केन्द्रीय कर भरने के लिए 92,077 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गुरुवार को इसकी जानकारी दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, 'अप्रैल और मई 2020 के लिए केन्द्रीय करों की अदायगी के लिए राज्य की हिस्सेदारी के रूप में सरकार ने कुल 92,077 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।' अप्रैल के लिए यह राशि 46,038.10 करोड़ रुपये थी, जबकि मई के लिए यह 46,038.70 करोड़ रुपये थी।
ट्वीट में आगे कहा गया कि ये रिलीज बजट अनुमान 2020-21 में प्राप्तियों के अनुमानों के अनुसार हैं और यह केंद्र के नकद बैलेंस को प्रभावित किए बिना वास्तविक कर संग्रह के लिए समायोजित नहीं किए गए हैं।
उन्होंने कहा की यह सुनिश्चित किया गया है कि कोरोना काल में भी राज्यों के नकदी प्रवाह को कम नहीं किया जाए। बजट में 2020-21 के लिए करों में राज्यों की हिस्सेदारी 7.84 लाख करोड़ रुपये थी।
15 वें वित्त आयोग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नव-निर्मित केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 41 फीसद विभाज्य पूल और 1 फीसद राज्यों की हिस्सेदारी की सिफारिश की थी। 14 वें वित्त आयोग ने सिफारिश की थी कि राज्यों को करों में 42 फीसद हिस्सा दिया जाए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।