होम बेरहम कोरोना का अगला शिकार ब्राजील, कोरोना के टॉप 5 में चौथा सबसे प्रभावित देश
बेरहम कोरोना का अगला शिकार ब्राजील, कोरोना के टॉप 5 में चौथा सबसे प्रभावित देश
कोरोना (corona virus) के तेजी से बढ़ते मामलों में ब्राजील (brazil) ने ब्रिटेन और इटली को भी पीछे छोड़ दिया है। हालात भयावह होते जा रहे हैं। अभी तक 2,71,628 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं और 17971 की जान कोरोना से जा चुकी है। मगर बीते 24 घंटों में ही 15 हजार लोगों में संक्रमण (infaction) मिल चुका है। अब सिर्फ अमेरिका, रूस और स्पेन ही कोरोना के मामलों में ब्राजील से आगे हैं।आंकड़ों की जुबानी ब्राजील की तबाही की कहानी
कोरोना वायरस के जानलेवा आंकड़े ब्राजील के हालात की गंभीरता बयान कर रहे हैं। मगर इलाके के जानकार दावा करते हैं कि देश में कोरोना के बीमारों की हालत इससे कहीं ज्यादा खराब हैं। सरकार पर आंकड़े छुपाने के आरोप लग रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकारी आंकड़ों से कम से कम 15 गुना ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, मगर सरकार इन से मुंह मोड़ रही है। ऐसे में देश की सरकार का रुख नागरिकों के लिए कहीं ज्यादा घातक हो सकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।